शनिवार, 27 जनवरी 2018

कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा सम्मानित किये गए शिक्षक आशुतोष

 गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2018) के अवसर पर शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान हेतु,श्री आशुतोष नाथ तिवारी को कृषि मत्री श्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा, जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री राकेश शंकर  की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र  देकर सम्मानित किया गया ..

माननीय कृषि मंत्री ने श्री आशुतोष नाथ तिवारी को  उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारों पर जानकारी ली और आगे के लिए शासन द्वारा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.
जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार और  पुलिस अधीक्षक श्री राकेश शंकर ने श्री तिवारी को बधाई देते हुए,उनके शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की.
                                                       

शुक्रवार, 12 जनवरी 2018

शिक्षक ने यू ट्यूब पर बनाया प्राइमरी शिक्षकों का स्मार्ट कोना- हिंदुस्तान

 शिक्षक ने यू ट्यूब पर बनाया प्राइमरी शिक्षकों का स्मार्ट कोना- हिंदुस्तान 11 जनवरी 2018

विषय - अध्यापक आशुतोष नाथ तिवारी के नवाचार ICT प्रयोग




शनिवार, 23 दिसंबर 2017

श्री आशुतोष नाथ तिवारी और खुर्शीद अहमद राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के लिए जिला देवरिया से चयनित(DIET STORY TELLING)

 

श्री आशुतोष नाथ तिवारी और खुर्शीद अहमद राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के लिए जिला देवरिया से चयनित-
डाईट रामपुर कारखाना द्वारा आयोजित कहानी सुनाओ प्रतियोगिता 2017-18 के लिए विजेता की घोषणा करते हुए श्री आशुतोष नाथ तिवारी और श्री खुर्शीद अहमद को चयनित किया गया .
दोनों शिक्षक प्रतियोगिता के अगले चरण में  लखनऊ में राज्य स्तर पर
प्रतियोगिता में देवरिया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे . डाईट देवरिया के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री धर्मेन्द्र पाण्डेय ने दोनों प्रतिभागियों को बढियाँ प्रेषित करते हुए राज्य स्तर पर सफलता हेतु शुभकामनायें प्रेषित की.

शुक्रवार, 8 सितंबर 2017

यू ट्यूब पर धूम मचा रहे आशुतोष के वीडियो


यू ट्यूब पर धूम मचा रहे आशुतोष के वीडियो- अमर उजाला
विषय - यूट्यूब एवं प्राथमिक शिक्षण में नवाचार