रविवार, 2 अक्टूबर 2022
प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में धूमधाम से मनाई गई गाँधी एवं शास्त्री जयन्ती
प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। सुबह सुबह छात्रों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली .विद्यालय पर कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री दुर्गेश सिंह ने झंडारोहण के बाद महापुरुषों को पुष्प अर्पित किया इसके पश्चात विद्या की देवी माता सरस्वती की प्रार्थना के बाद छात्र छात्राओं के द्वारा तैयार किये गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए . प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा द्वारा ध्वज फहराया गया एवं उसके बाद राष्ट्रगान हुआ । सहायक अध्यापक आशुतोष भूषण सिंह ने इन दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए इन महान व्यक्तित्व के देश में योगदान पर चर्चा की । छात्रों ने विभिन्न देशभक्ति प्रस्तुतियां दी . कार्यक्रम के अंत में छात्रों को मिष्ठान्न वितरण किया गया . इस अवसर पर आशुतोष नाथ तिवारी,प्रियंका यादव, मंजू गुप्ता,नीलम सिंह,सरोज यादव आदि उपस्थित रहे. सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इंचार्ज सहायक अध्यापक प्रियंका यादव रहीं.
शनिवार, 11 अप्रैल 2020
Regarding Covid-19
प्रिय अभिभावक/छात्र,
कोरोना महामारी के दृष्टिगत सरकार के निर्देशानुसार विद्यालय एवं अन्य संस्थान बंद हैं. किसी भी परिस्थिति
में सरकार के निर्देशों का पालन एवं समाज के सभी लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता होंती है अथ आप सभी घरों में रहे एवं सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें..ऐसी स्थिति में बच्चों के पठन पाठन को जारी रखने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने #Epathshala कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को आनलाइन एवं व्हाट्स एप के माध्यम से पठन पाठन का सुझाव दिया है .प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत के सभी छात्र/अभिभावक निम्न बिन्दुओं के अनुसार कार्य करें.
1- विद्यालय के व्हाट्स एप समूह से जुड़ जाएँ. इसके लिए मोबाइल नंबर 8604208968 या 9453161125 पर संपर्क करें
2- जो अभिभावक/छात्र जुड़ चुके हैं वो अन्य छात्रों को इसके लिए प्रेरित करें . जिनके पास व्हाट्स एप की सुविधा नहीं है अन्य छात्र/अभिभावक सोशल डिसटेंसिंग का पालन करते हुए यथा संभव सहयोग करें.
3- प्रत्येक दिवस सुबह 10 बजे सम्बंधित विषय का आडियो,वीडियो,वर्कशीट और रिकार्डेड सन्देश समूह में भेज दिया जायेगा. उसी के अनुसार आप सभी को पठन पाठन करना है.
4- बालक बालिका या अभिभावक किसी भी प्रकार के सहयोग हेतु संस्था की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा से कभी भी सम्पर्क कर सकते हैं.
5- जिन अभिभावकों /छात्रों के पास व्हाट्स एप की अनुपलब्धता है वो सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक कभी 8604208968 पर काल करके घर किये जाना वाला कार्य समझ सकते हैं.
2- जो अभिभावक/छात्र जुड़ चुके हैं वो अन्य छात्रों को इसके लिए प्रेरित करें . जिनके पास व्हाट्स एप की सुविधा नहीं है अन्य छात्र/अभिभावक सोशल डिसटेंसिंग का पालन करते हुए यथा संभव सहयोग करें.
3- प्रत्येक दिवस सुबह 10 बजे सम्बंधित विषय का आडियो,वीडियो,वर्कशीट और रिकार्डेड सन्देश समूह में भेज दिया जायेगा. उसी के अनुसार आप सभी को पठन पाठन करना है.
4- बालक बालिका या अभिभावक किसी भी प्रकार के सहयोग हेतु संस्था की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा से कभी भी सम्पर्क कर सकते हैं.
5- जिन अभिभावकों /छात्रों के पास व्हाट्स एप की अनुपलब्धता है वो सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक कभी 8604208968 पर काल करके घर किये जाना वाला कार्य समझ सकते हैं.
शिक्षा का अधिकार प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है,अतः कोई ऐसा बच्चा जो हमारे प्राथमिक विद्यालय का हिस्सा न होकर किसी अन्य विद्यालय /पब्लिक स्कूल / शिशुमंदिर/संस्थान में पढ़ता है, वो भी किसी भी प्रकार की पठन पाठन सम्बन्धी सहायता हेतु मोबाइल नंबर 8604208968 पर हमसे संपर्क/व्हाट्स एप कर सकता है.
घरों में रहें सुरक्षित रहें
आशुतोष नाथ तिवारी
शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019
मिशन मुस्कान के अंतर्गत भिक्षावृत्ति और बाल यौन शोषण के खिलाफ प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त के छात्रों को किया गया जागरूक

परमात्मा सेवा संस्थान गोरखपुर के तत्वावधान में चलाये जा रहे मिशन मुस्कान भिखारी मुक्त भारत आन्दोलन के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त के छात्र छात्राओं को बाल भिक्षावृत्ति और बाल यौन शोषण के खिलाफ जागरूक किया गया. संस्थान की प्रतिनिधि एवं संचालिका चेतना पाण्डेय/ कंचन ने बच्चों से वार्तालाप करते हुए उन्हें गुड टच एवं बैड टच के बारे में जागरूक किया. दो घंटे के संवाद सत्र को संस्थान के दो प्रतिनिधियों चेतना पाण्डेय एवं पिंकी पाण्डेय ने संबोधित किया. संस्थान प्रतिनिधियों ने छात्र छात्राओं को उनके लक्ष्य से भटकाने वाले विभिन्न नकारात्मक स्थितियों एवं तत्वों के बारे में अवगत कराया तथा बच्चों को इनसे सावधान रहने के लिए बताया. वर्तमान परिवेश में तकनीकी एवं संचार के साधनों जैसे मोबाइल आदि का सही एवं सकारात्मक उपयोग करने के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया.. भिक्षावृत्ति पर बच्चों को जागरूक करते हुए यह बताया गया की आज से बच्चे किसी को भी भीख देने की जगह उन्हें पेंसिल, कापी,किताब,खाने का सामान देंगे एवं अपने आस पास के लोगो को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे. बच्चों ने यह शपथ ली की आगे से भीख मांगते बच्चों,कबाड़ बीनते बच्चों को इससे बाहर निकालेंगे एवं उनके कटोरे में भीख देना बंद करेंगे तथा उसकी जगह कापी किताब पेन्सिल अदि देंगे . प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत की प्रधानाध्यापिका ने मिशन मुस्कान की समस्त टीम को शुभकामनायें देते हुए कहा की भिक्षावृत्ति समाज का एक कोढ़ है एवं सरकार के साथ साथ समाज के स्तर पर भी सहभागिता की आवश्यकता है .एक शिक्षित समाज के माध्यम से एवं शिक्षित बच्चों के माध्यम से हम समाज की इस बुराई से मुक्ति पा सकते हैं.कार्यक्रम के अंत में छात्रों से एक प्रश्नावली के माध्यम से उनके जीवन के लक्ष्य तथा किसी भी प्रकार से होने वाली समस्या के बारे में जानने का प्रयास किया गया. इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत के सहायक अध्यापक श्री आशुतोष भूषण सिंह, श्रीमती प्रियंका यादव,श्री आशुतोष नाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे..
शनिवार, 5 अक्टूबर 2019
प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त में पदस्थापित शिक्षिका का कार्यभार ग्रहण
आज दिनांक 5/10/2019 को प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में अंग्रेजी
माध्यम विद्यालयों में पदस्थापन के क्रम में देसही देवरिया ब्लाक से शिक्षिका कुमारी मंजू गुप्ता ने कार्यभार ग्रहण कर शिक्षण कार्य प्रारंभ किया . प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण कराया. उन्होंने शिक्षिका को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें देते हुए समर्पण और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यपालन हेतु सर्वदा तत्पर रहने को कहा. इस अवसर पर ब्लाक व्यायाम शिक्षक श्री श्रीराम यादव, सहायक अध्यापक श्री आशुतोष भूषण सिंह , श्री आशुतोष नाथ तिवारी उपस्थित रहे.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


