रविवार, 8 अप्रैल 2018
अंग्रेजी माध्यम हेतु चयनित,प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने प्रधानध्यापक प्रशिक्षण में किया प्रतिभाग
बुधवार, 28 मार्च 2018
लखनऊ में सम्मानित किये गए प्राथमिक विद्यालय सोनबह के अध्यापक आशुतोष
![]() |
| कहानी प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी |
प्राथमिक विद्यालय सोनबह,रुद्रपुर देवरिया के अध्यापक श्री आशुतोष नाथ तिवारी को राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद्(SCERT)द्वारा आयोजित समारोह में कहानी प्रतियोगिता के राज्यस्तर के अन्य विजेता प्रतिभागियों के साथ सम्मानित किया गया .देवरिया जिले के एक अन्य प्रतिभागी श्री खुर्शीद अहमद भी पुरस्कृत किये गए . यह पुरस्कार 31 वी बाल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह के समापन के बाद किये गए कार्यक्रम में वितरित किये गए .
मंगलवार, 27 मार्च 2018
लखनऊ में सम्मानित होंगे दो शिक्षक(Amar Ujala News)
लखनऊ में सम्मानित होंगे दो शिक्षक
विषय - कहानी प्रतियोगिता में विजेता आशुतोष नाथ तिवारी और खुर्शीद अहमद का लखनऊ में सम्मान ..26 March 2018 अमर उजाला
शुक्रवार, 16 मार्च 2018
डाईट रामपुर कारखाना के कार्यक्रम बुलन्दी मे सम्मानित किये गए आशुतोष(DIET Rampur Award to Ashutosh)
आज दिनांक 16 मार्च 2018 को डाईट रामपुर कारखाना,देवरिया में आयजित वार्षिक शैक्षिक मेले बुलन्दी-2018 में श्री आशुतोष नाथ तिवारी को उत्कृष्ट शिक्षक के अवार्ड से डाईट प्राचार्य ने सम्मानित किया और अपनी शुभकामनायें प्रेषित की . मंच संचालनकर्ता और डाईट के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री धर्मेन्द्र पाण्डेय ने श्री आशुतोष नाथ तिवारी के आईसीटी और शिक्षण में किये जा रहे नवीन प्रयोगों की सराहना करते हुए कहा की डाईट पर प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षु अध्यापको को श्री तिवारी के किये जाने प्रयोगों से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं .
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



