शनिवार, 5 अक्टूबर 2019

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त में पदस्थापित शिक्षिका का कार्यभार ग्रहण

आज दिनांक 5/10/2019 को प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में अंग्रेजी

माध्यम विद्यालयों में पदस्थापन के  क्रम में देसही देवरिया ब्लाक से  शिक्षिका कुमारी मंजू गुप्ता  ने कार्यभार ग्रहण कर शिक्षण कार्य प्रारंभ किया . प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण कराया. उन्होंने  शिक्षिका को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें देते हुए समर्पण और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यपालन हेतु  सर्वदा तत्पर रहने को कहा. इस अवसर पर ब्लाक व्यायाम शिक्षक श्री श्रीराम यादव, सहायक अध्यापक श्री आशुतोष भूषण सिंह , श्री आशुतोष नाथ तिवारी उपस्थित रहे.

गुरुवार, 26 सितंबर 2019

ग्राम प्रधान संजय राव ने किया प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में बैग वितरण

 

बेसिक शिक्षा परिषद् द्वारा पुस्तकों के साथ साथ छात्रों को जूता,मोजा,गणवेश के साथ साथ बैग और स्वेटर भी निःशुल्क उपलब्ध कराता है. पूर्व में छात्रों को शासन के निर्देशानुसार  जूता,मोजा और गणवेश वितरित किया जा चुका है. इसी क्रम में दिनांक 25/09/2019 को छात्रों को स्कूल बैग वितरित किया . ग्राम सभा बोडिया अनन्त के ग्राम प्रधान श्री संजय राव ने छात्रों को बैग वितरित किया और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की सभी छात्र  नियमित विद्यालय आने का प्राण लें जिससे उनके सीखने की प्रक्रिया सरल होगी . इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका मृदला मिश्रा ,सहायक अध्यापक आशुतोष भूषण सिंह . श्रीमती प्रियंका यादव और आशुतोष नाथ तिवारी उपस्थित रहे. 

शुक्रवार, 16 अगस्त 2019

धूमधाम से मनाया गया प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त में स्वतंत्रता दिवस समारोह

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजनधूमधाम से किया गया . सुबह सुबह छात्रों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली .विद्यालय पर कार्यक्रम के प्रारंभ में  ग्राम प्रधान श्री संजय राव एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने झंडा  झंडारोहण के बाद महापुरुषों को पुष्प अर्पित किया इसके पश्चात विद्या की देवी  माता सरस्वती की प्रार्थना के बाद छात्र छात्राओं के द्वारा तैयार किये गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए . कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विजय दुबे (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा देवरिया) ने कार्यक्रम को संबोधित किया एवं छात्रों की उत्कृष्ट प्रस्तुति देखकर उन्हें पुरस्कार दिया.  ग्राम प्रधान श्री संजय राव ने कार्यक्रम में बोलते हुए छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रकाश डाला  .इसके पश्चात् पुरस्कार वितरण तथा मिष्ठान्न वितरण के
बाद कार्यक्रम का समापन किया गया . कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा,सहायक अध्यापक आशुतोष भूषण सिंह,श्रीमती प्रियंका यादव, आशुतोष नाथ तिवारी समेत ग्राम के समस्त गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रविवार, 11 अगस्त 2019

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में हुआ यूनिफार्म वितरण

आज दिनांक 10/08/2019 को प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में विद्यालय यूनिफार्म  का वितरण हुआ. ग्रामप्रधान श्री संजय राव ब्लाक  व्यायाम शिक्षक श्री संजय राव एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा से यूनिफार्म प्राप्त कर समस्त  छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे. बोडिया अनंत के ग्राम प्रधान श्री संजय राव ने छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय आने को तथा घर पर भी पढाई करने हेतु कहा. इस अवसर पर बोडिया अनंत के लेखपाल , सहायक अध्यापक श्री आशुतोष भूषण सिंह, श्रीमती प्रियंका यादव, एवं श्री आशुतोष नाथ तिवारी उपस्थित रहे.