गुरुवार, 10 अगस्त 2023

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक स्कूल बोडिया अनंत के छात्रों ने निकाली रैली एवं जनजागरूकता कार्यक्रम

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत  प्राथमिक स्कूल बोडिया अनंत के छात्रों ने कलश उजान कर घर घर से मिट्टी संग्रहित की एवं तिरंगा रैली निकाली. प्रधानाध्यापिका मृदुला मिश्रा ने छात्रों एवं अध्यापकों को पंचप्राण की शपथ दिलवाई. अध्यापकों ने अपने देश, क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों के बारे में अपने विचार व्यक्त किये. छात्रों ने अपने घरों से एवं गाँव के प्रत्येक घर से कलश में मिटटी संग्रहित की .
इस अवसर पर सहायक अध्यापक  आशुतोष नाथ तिवारी, आशुतोष भूषण सिंह, प्रियंका यादव, मंजू गुप्ता, नीलम सिंह , सरोज यादव समेत पूरा विद्यालय परिवार एवं ग्राम के अन्य गणमान्य  लोग शामिल
रहे. 

गुरुवार, 26 जनवरी 2023

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनन्त में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

आज प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया . सुबह सुबह छात्रों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली .विद्यालय पर कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री दुर्गेश सिंह ने  झंडारोहण के बाद महापुरुषों को पुष्प अर्पित किया इसके पश्चात विद्या की देवी  माता सरस्वती की प्रार्थना के बाद छात्र छात्राओं के द्वारा तैयार किये गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए . प्रधानाध्यापिका ने कार्यक्रम को संबोधित करते       
हुए छात्रों को गणतंत्र के महत्त्व को बताया  एवं  अपनी ऐतिहासिक विरासत,स्वाधीनता तथा गणतंत्र का महत्त्व बताया .इसके पश्चात् पुरस्कार वितरण तथा मिष्ठान्न वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया . कार्यक्रम  में  अभिभावक ग्राम  वासियों समेत प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा,सहायक अध्यापक आशुतोष भूषण सिंह,आशुतोष नाथ तिवारी,श्रीमती प्रियंका यादव समेत ग्राम के समस्त गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रविवार, 2 अक्टूबर 2022

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में धूमधाम से मनाई गई गाँधी एवं शास्त्री जयन्ती

प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई।  सुबह सुबह छात्रों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली .विद्यालय पर कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री दुर्गेश सिंह ने  झंडारोहण के बाद महापुरुषों को पुष्प अर्पित किया इसके पश्चात विद्या की देवी  माता सरस्वती की प्रार्थना के बाद छात्र छात्राओं के द्वारा तैयार किये गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए . प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा द्वारा ध्वज फहराया गया एवं उसके बाद राष्ट्रगान हुआ । सहायक अध्यापक आशुतोष भूषण सिंह ने इन दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए इन महान व्यक्तित्व के देश में योगदान पर चर्चा की । छात्रों ने विभिन्न देशभक्ति प्रस्तुतियां दी . कार्यक्रम के अंत में छात्रों को मिष्ठान्न वितरण किया गया . इस अवसर पर आशुतोष नाथ तिवारी,प्रियंका यादव, मंजू गुप्ता,नीलम सिंह,सरोज यादव आदि उपस्थित रहे. सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इंचार्ज सहायक अध्यापक प्रियंका यादव रहीं. 

शनिवार, 11 अप्रैल 2020

Regarding Covid-19

 प्रिय अभिभावक/छात्र,

कोरोना  महामारी के दृष्टिगत सरकार के निर्देशानुसार विद्यालय एवं अन्य संस्थान बंद हैं. किसी भी परिस्थिति
में सरकार के निर्देशों का पालन एवं समाज के सभी लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता होंती है अथ आप सभी घरों में रहे एवं सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें..
ऐसी स्थिति में बच्चों के पठन पाठन को जारी रखने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने  #Epathshala कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को आनलाइन एवं व्हाट्स एप के माध्यम से पठन पाठन का सुझाव दिया है .प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत के  सभी छात्र/अभिभावक निम्न बिन्दुओं के अनुसार कार्य करें.


1-  विद्यालय के व्हाट्स एप समूह से जुड़ जाएँ. इसके लिए मोबाइल नंबर 8604208968 या 9453161125 पर संपर्क करें
2-  जो अभिभावक/छात्र  जुड़ चुके हैं वो अन्य छात्रों को इसके लिए प्रेरित करें . जिनके पास व्हाट्स एप की सुविधा नहीं है अन्य छात्र/अभिभावक सोशल डिसटेंसिंग का पालन करते हुए यथा संभव सहयोग करें.
3-  प्रत्येक दिवस सुबह 10 बजे सम्बंधित विषय का आडियो,वीडियो,वर्कशीट और रिकार्डेड सन्देश समूह में भेज दिया जायेगा. उसी के अनुसार आप सभी को पठन पाठन करना है.
4-  बालक बालिका या अभिभावक किसी भी प्रकार के सहयोग हेतु संस्था की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा से कभी भी सम्पर्क कर सकते हैं.
5-  जिन अभिभावकों /छात्रों के पास  व्हाट्स एप की अनुपलब्धता है वो सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक कभी 8604208968 पर काल करके घर किये जाना वाला कार्य समझ सकते हैं.

 शिक्षा का अधिकार प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है,अतः कोई ऐसा बच्चा जो हमारे प्राथमिक विद्यालय का हिस्सा न होकर किसी अन्य विद्यालय /पब्लिक स्कूल / शिशुमंदिर/संस्थान  में पढ़ता है, वो भी किसी भी प्रकार की पठन पाठन सम्बन्धी सहायता हेतु मोबाइल नंबर 8604208968 पर हमसे संपर्क/व्हाट्स एप कर सकता है.

घरों में रहें सुरक्षित रहें
धन्यवाद
आशुतोष  नाथ तिवारी